Translate

Tuesday, June 27, 2017

टेलीफोन पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट में खुले नियंत्रण कक्ष से जनता के लिये हो रहा है लाभकारी

टेलीफोन पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट में खुले नियंत्रण कक्ष से जनता के लिये हो रहा है लाभकारी 

अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
शाहजहाँपुर। वर्तमान सरकार की प्राथमिकताओं में जनशिकायतों का निस्तारण प्रमुख है। जनता के लोग अपनी समस्या/शिकायत बताने के लिये जिले के दूरस्थ क्षेत्र से आते है। उन्हें आने-जाने में जहां किराया आदि में पैसा खर्च होता था। वहीं उनका समय भी नष्ट होता था। जनता की इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुये शाासन की मंशा के अनुसार जिलाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिंह ने जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु 1 मई से कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर एक जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। यह कन्ट्रोलरूम 24 घण्टे, सातो दिन कार्यरत रहता है। कन्ट्रोलरूम का दूरभाष नम्बर 05842-220017, 220018, 220019, वाट्सअप नम्बर 9140937438 तथा टोल फ्री नम्बर 1800-180-5844 है। इस कन्ट्रोलरूम में 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में तीन-तीन कर्मचारी लगाये गये हैं। यह समस्त कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियांे के पर्यवेक्षण में कन्ट्रोलरूम में टेलीफोन एवं वाट्सअप से प्राप्त होने वाली सूचनाओं/शिकायतों को पंजिका में दर्ज करके सम्बन्धित अधिकारी/विभाग को शिकायतों का निस्तारण करके टेलीफोन पर ही अवगत कराते हैं। कन्ट्रोलरूम द्वारा शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण की पुष्टि की जाती है और शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है। शिकायतकर्ता से पुनः कट्रोल रूम से टेलीफोन कर उसकी शिकायत के हुये निस्तारण के सन्तुष्टि की जानकारी भी की जाती है। जिन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राप्त जनशिकायत/समस्या का निदान कर कट्रोल रूम को अवगत नही कराया जाता, तो उनसे पुनः फोन कर निस्तारण की जानकारी की जाती है। जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कन्ट्रोलरूम द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति की भी मानीटरिंग की जाती है। मुख्य रूप से शिक्षा विभाग के अध्यापकों की उपस्थिति, की जानकारी की जाती रही है। प्रत्येक विकास खण्ड के लगभग 20 विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिदिन उपस्थिति के विषय में जानकारी की जाती है। साथ ही प्राथमिक/संयुक्त चिकित्सालयों में डाक्टरो की उपस्थिति कट्रोल रूम के माध्यम से जानकारी की जाती है। गांवों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों की आकस्मिक उपस्थिति की भी जानकारी की जाती है। जिले में तहसील स्तर तथा विकास खण्ड स्तर पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रतिदिन की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के 100 दिन के कार्यदिवस के पूर्ण होने पर अबतक  जिले के नियंत्रण कक्ष में लगभग 800 समस्यायें/शिकायतें प्राप्त हुई है। जिनका रजिस्टर में अंकन किया गया है। जिनमें लगभग 525 शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित विभागो/अधिकारियों द्वारा किया गया है। शेष शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धितों द्वारा किया जा रहा है। निस्तारित समस्याओं में आकस्मिक रूप से लगभग 100 शिकायतकर्ताओं से निस्तारण का फीडबैक भी लिया गया है। जिले में स्थापित यह नियंत्रण कक्ष निश्चय ही जनता के लिये लाभदायक सिद्ध हो रहा है।



No comments: