Translate

Thursday, June 15, 2017

छत से कूदे चोरों ने की लाखो की चोरी

छत से कूदे चोरों ने की लाखो की चोरी

सोने चांदी के गहने सहित साढ़े तीन लाख नगद ले गये

मीठी ईद पर बहन की शादी की हो रही थीं तैयारियां

फिरोजाबाद।।थाना रसूलपुर क्षेत्र नया रसूलपुर पानी की टंकी रोड डाक बंगला के पास वाल्मीकि बस्ती निवासी नदीम पुत्र स्व नगीन खां के घर में बीती देर रात छत से कूद चोरो ने प्रवेश कर लिया। चोरों ने सबसे नीचे वाले कमरे का ताला तोड़ अलमारी का लॉक तोड़ लाखो की चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए। जानकारी आज तड़के सेहरी के वक्त नदीम व् उसके परिजनों को हुयी। नदीम ने बताया वह ऊपर छत पर परिजनों संग बीच वाले कमरे में सो रहा था। सुबह जागने पर पता चला। मीठी ईद पर बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। अलमारी में साढ़े तीन लाख नगद और गहने रखे हुए थे। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गयी है।
कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: