Translate

Wednesday, June 28, 2017

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया अन्त्योदय मेला का शुभारम्भ

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया अन्त्योदय मेला का शुभारम्भ


रायबरेली । पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह में दीप प्रज्जवलित केे पश्चात जिलाधिकारी रायबरेली अभय सिंह ने बताया कि सरकार की समस्त योजनाओं, संकल्प पत्र, के कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। योजनाओं का संचालन उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हो रहा है। मुख्य बात यह है कि योजनायें सुशासन दरवाजे तक घर-घर तक ले जाये। पं0 दीनदयाल के सपने को साकार बनाकर हर मांग के अनुरूप प्रशासन को देना है। मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पं0 दीनदयाल जयन्ती मनाने के कार्य में सभी ब्लाकों में तीन-तीन दिन का मेला चलेगा। एकाग्र मानव वाद का चिन्तन है प्रत्येक व्यक्ति के शासन में भागीदारी मिले। यहां प्रत्येक विभाग द्वारा क्या-क्या कार्य किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को उपलब्ध कराने मेले का मुख्य उद्देश्य है। मेले से सरकार की योजनाओं को गाॅव तक ले जाये। जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ अन्त्योदय मेला का विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शिनियों का अवलोकन भी किया। मेला की प्रदर्शिनियों में कृषि, लघु सिंचाई, पंचायती राज, विकलांग कल्याण, पशुपालन, बाल विकास पुष्टाहार, कौशल विकास, उर्जा, समाज कल्याण महिला समूह, शिक्षा विभाग आदि विभागों के स्टाॅल अतिरिक्त चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 100 वर्ष पूर्व में मथुरा के चन्दभान नगला मंे हुआ था । 06 अपै्रल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। खण्ड विकास अधिकारी हरचन्दपुर दिनेश सिंह ने बताया कि मेला का आयोजन तीन दिन तक किया जायेगा। सर्वेशवर कला मंच, सर्वेश कला संगम की तरफ से स्वागत गीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: