Translate

Friday, June 30, 2017

सरकार के 100 दिन कार्य दिवस के अन्तर्गत 288 मजरों को विद्युतीकरण लक्ष्य के सापेक्ष 271 मजरों में विद्युतीकरण कर दिया गया

सरकार के 100 दिन कार्य दिवस के अन्तर्गत 288 मजरों को विद्युतीकरण लक्ष्य के सापेक्ष 271 मजरों में  विद्युतीकरण कर दिया गया



अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
शाहजहाँपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत विद्युत विभाग द्वारा वर्तमान सरकार के 100 दिन कार्य दिवस के अन्तर्गत 288 मजरों को विद्युतीकरण लक्ष्य के सापेक्ष 271 मजरों में  विद्युतीकरण कर दिया गया है। शासन की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत जिलों के राजस्व ग्रामों के जो मजरे विद्युतीकरण से छूटे हुए थे उन मजरांे का चयन करते हुए वहां पोल, तार व 10 के0बी0ए0 एवं 16 के0बी0ए0 का ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युतीकरण किये जाने का प्राविधान है। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत अंशुमान यादव ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत गांव के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को उनके घर में निःशुल्क विद्युत कनेक्शन के साथ एक बोर्ड, विद्युत केबिल, बल्ब विद्युत तार लगाने का पाइप निःशुल्क दिये जाते हैं। इस योजना के अन्तर्गत जिले में 1994 मजरों को चिन्हांकित करते हुए विद्युतीकरण का कार्य विद्युत विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिले में अब तक 825 मजरों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। जिले के विकास खण्ड बण्डा में 146 मजरों में 51 मजरे, भावलखेड़ा के 163 मजरों में 94 मजरे, ददरौल 130 मजरों में 81 मजरे, जैतीपुर 143 मजरों में 72 मजरे, जलालाबाद 222 मजरों में 56 मजरे, कलांन 109 मजरों में 45 मजरे, कांट 181 मजरों में 70 मजरे, खुदागंज 121 मजरों में 59 मजरे, खुटार 92 मजरों में 44 मजरे, मिर्जापुर 122 मजरों में 40 मजरे, निगोही 131 मजरों में 51 मजरे, पुवायां 143 मजरों में 45 मजरे, सिधौली 142 मजरों में 57 मजरे, तिलहर 149 मजरों में 47 मजरे विद्युतीकृत किये गये हैं। अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि अन्य मजरों में विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला मुख्यालय पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे तथा गांवों में 18 घंटे (लोकल फाल्टको छोड़कर) बिजली आपूर्ति की जा रही है।अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि शासन की एकीकृत ऊर्जा विकास योजना के अन्तर्गत विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण एवं वितरण ट्रांसफार्मर, खुले तार को ए0बी0सी0 केबिल में परिवर्तन करते हुए विद्युत सुधार का भी कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कांट और कटरा में 33 के0बी0ए0 का विद्युत उपकेन्द्र बनना शुरू हो गया है। खुदागंज एवं नगर में उपकेन्द्र बनाने की कार्यवाही चल रही है।
         

No comments: