Translate

Sunday, August 27, 2017

डीएम ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद।। जनपद में स्थित लेबर कॉलोनी पर ओवरब्रिज बनाने के लिए जमीन का चिन्हांकन हो गया, फिर भी उस जगह पर निगम ने सामुदायिक शौचालय का भवन खड़ा कर दिया। यह खुलासा शनिवार को डीएम के निरीक्षण के दौरान हुआ।क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर डीएम ने निगम अधिकारियों से धन की बर्बादी पर नाराजगी भी जताई। जल्द ही सामुदायिक शौचालय चालू करने एवं रेलवे अधिकारियों से बात करने के निर्देश दिए बताते चले कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे डीएम नेहा शर्मा नगर निगम कार्यालय पहुंची। नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। पूछने पर बताया कि वह निरीक्षण करने गए हैं। डीएम के पहुंचने की जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त कमलेश कुमार पहुंच गए।डीएम नेहा शर्मा ने उनसे शहर में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। नगर आयुक्त ने भुगतान के लिए ठेकेदारों द्वारा दबाव बनाने के संबंध में डीएम को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम के पास पैसा नहीं है तो भुगतान कैसे हो ? यह भी बताया कि जो पैसा है उससे वेतन भी दिया जाना है। इसके बाद डीएम ने लेबर कॉलोनी में निगम द्वारा बनाए गए सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यहां जरूरत न होने के बाद भी लाखों रुपये की लागत से शौचालय बना दिया है, इसकी जरूरत दतौजी में है। यह भी शिकायत की कि जिस जगह पर शौचालय बनाया है, उस पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने जा रहा है,जगह का चिन्हांकन भी हो चुका है, फिर भी भवन खड़ा कर दिया। इस पर डीएम ने निगम अधिकारियों से धन की बर्बादी पर नाराजगी जताई। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से वार्ता करने तथा इसे जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह संतनगर निर्माणाधीन बरात घर पहुंची। यहां कार्य की गुणवत्ता देखी और जनता से बातचीत की। वहीं चंद्रवार गेट पर हो रहे नाला निर्माण को भी देखा। उनके साथ मुख्य अभियंता जितेंद्र केन, एक्सईएन एसपी मिश्रा मौजूद रहे।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: