Translate

Tuesday, August 22, 2017

तीन सड़क हादसे का शिकार हुए तो एक घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी

देर रात टूण्डला टोल प्लाजा से पहले डिवाइडर से टकराई बाइक-एक की मौत

15-20 दिन पूर्व घायल वृद्ध से इलाज के दौरान तोड़ा दम

फ़िरोज़ाबाद।।अलग अलग थाना क्षेत्र में देर रात से सुबह तक चार लोगों की मौत हो गयी। जिसमे तीन सड़क हादसे का शिकार हुए तो एक घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
पहली घटना में थाना नगला खंगर क्षेत्र लोहरई निवासी 65 वर्षीय वृद्ध रामप्रकाश करीब 15-बीस दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसका सैफई में इलाज चल रहा था। देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। दूसरी घटना में मध्य प्रदेश के विजयपुर थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय गोपाल शर्मा और उनके साथ 35 वर्षीय अरविन्द पुत्र मोहन स्कोर्पियो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। आज तड़के चार बजे करीब फ़िरोज़ाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र एटा-तजापुर रोड पर जैसे ही कार पहुँची, तभी तेज गति से आते ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह जानकारी थाना पुलिस ने दी। तीसरी घटना में आगरा के सिकन्दरा थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय अमित सक्सेना पुत्र योगेन्द्र अपनी बाइक द्वारा फ़िरोज़ाबाद की ओर देर रात आ रहा था। इसी दौरान थाना टूण्डला क्षेत्र टोल प्लाजा से पहले असंतुलित होकर बाइक डिवाइडर से जा टकराई। जिसमे अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा साथी उछल कर दूर जा गिरा।

No comments: