Translate

Saturday, August 3, 2019

निगमीकरण के विरोध मे स्थानीय ग्राम प्रधानो व जन प्रतिनिधनियों ने किया विरोध प्रदर्शन


रायबरेली।। लालगंज केन्द्र सरकार के द्वारा एमसीएफ के निगमीकरण के विरोध मे क्षेत्रीय ग्रामप्रधान व अन्य जन प्रतिनिधियो ने भी रेलकोच बचाओ संघर्ष समिति को खुला समर्थन कर दिया है।समर्थन के बाबत रेलकोच के आवासीय परिसर स्थिति सुपरवाइजर क्लब मे एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम प्रधान शैलेन्द्र प्रताप सिंह,रवीन्द्र सिंह,सवीन्द्र प्रताप सिंह,जयकरन लोधी,उमेस प्रताप सिंह,पूर्व प्रधान सुजीत सिंह,राजकिसोर सिंह,बीडीसी रोहित शर्मा,बबलू सिंह सहित पूर्व चेयरमैन अनूप बाजपेयी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष असोक सिंह,जिला पंचायत सदस्य इस्माइल भुट्ठो,राम नरेस सहित कर्मचारी नेता,नैब सिंह,आदर्स सिंह बघेल,सुसील गुप्ता,मनोज ओझा,देवनाथ निर्मल ,तेजपाल ,मनोज साहू, सुनील कुमार, राजेन्द्र सहोता ,ऋतुराज शुक्ला,रोहित मिश्रा,अभय सिंह,हरिकेस आदि लोगो ने भाग लिया।सेमिनार का शुभारम्भ करते हुये संघर्ष समिति अध्यक्ष नैब सिंह ने कहा कि निगमीकरण निजीकरण की पहली सीढी है।सात वर्ष पहले यहां के लोगो ने कोच कारखाने के लिये जमीन दी थी जिसे सरकार निगम बनाकर स्थानीय जनता के हितो पर चोट पहुंचाने का कार्य कर रही है।सेमिनार के संयोजक एवं संयुक्त संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी आदर्स सिंह बघेल ने कहा कि सरकारी कम्पनियो से क्षेत्र का विकास होता है।निजीकरण से पूंजीपतियो को फायदा पहुंचता है।निगमीकरण नही होने दिया जायेगा।कांग्रेस नेता रवीन्द्र सिंह ने कहा कि रेलकोच को बचाने के लिये जन आन्दोलन खडा करना होगा।कोच का प्रोडक्सन रोकना होगा।सरकार सभी सरकारी संस्थानो को बेचने मे तुली हुयी है।रेलकोच कांग्रेस चेयर पर्सन सोनिया गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट है।निगमीकरण रोकने के लिये कर्मचारियो को हर सम्भव सहायता दी जायेगी।पूर्व चेयरमैन अनूप बाजपेयी ने निगमीकरण को सरकार की दोहरी चाल बताया।चेयरमैन ने कहा कि उन्होने रेलकोच के निर्माण के समय का संघर्ष देखा है।आज एमसीएफ हिन्दुस्तान की अग्रणी डिब्बा बनाने की फैक्ट्री है,लेकिन सरकार पूंजीपतियो के इसारे पर चलकर निगमीकरण और निजीकरण करने पर तुली हुयी है।प्रधान उमेस सिंह ने कहा कि देस व जनता का हित सर्वापरि है।निगमीकरण से क्षेत्र का नुकसान होगा।सरकार का बलत फैसला है।हम सभी प्रधान कोच कर्मचारियो के साथ खडे है।निगमीकरण नही होने दिया जायेगा बीएमआरएस नेता सुसील गुप्ता ने कहा कि कोच कारखाना क्षेत्र का गौरव है जिसे किसी भी हालत मे निगम नही बनने दिया जायेगा।क्षेत्रवासी और कर्मचारी मिलकर केन्द्र सरकार के खिलाफ आन्दोलन करेंगे।चाहे सडको पर उतरना पडे लेकिन निगमीकरण का विरोध अन्तिम सांस तक किया जायेगा।इस मौके पर रेलकोच संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियो सहित सैकडो कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: