Translate

Friday, February 12, 2021

नारी शक्ति सम्मान 2021 की तैयारियां जोरों पर आगरा में होगा भव्य कार्यक्रम: ज्ञान प्रकाश तिवारी

हर राज्य से पांच विशिष्ट महिलाओं का होगा राष्ट्रीय सम्मान

रायबरेली। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत परिवार - महिला शशक्तिकरण कल्याण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया ''नारी शक्ति सम्मान'' के सहयोग हेतु कई संस्थाएं एक साथ आईं, इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कार्यक्रम में आवेदन 25 फरवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर आयोजित है। '' मोस्ट इंस्पायरिंग वीमेन ऑफ इंडिया'' राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत परिवार की एक पहल है जो हर वर्ष आयोजित की जाएगी यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाएगा। इस वर्ष 51 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और ,मेंडल सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे साथ ही विषम परिस्थियों में भी महिला कल्याण के लिए कर रही ग्यारह अतिविशिष्ट सामाजिक संस्थाओं व महिलाओं को अंतराष्ट्रीय बोर्ड कॉउन्सिल की तरफ सेदिया जाएगा। पुरस्कार हेतु चयनित आवेदकों की घोषणा 1मार्च तक की जायेगी।

रिपोर्ट : जावेद आरिफ 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: