Translate

Saturday, February 13, 2021

डाक विभाग का जन संपर्क अभियान


रायबरेली। डाक विभाग रायबरेली जनपद की जनसंख्या के सापेक्ष 6 लाख से अधिक लोगों को बचत खातों की सेवाएँ दे रहा है जिसमे लगभग 1 लाख खाते सुकन्या ( 10 वर्ष से कम लड़कियो हेतु) सम्मिलित है। रायबरेली जनपद की आबादी एवं कन्याओं की संख्या को देखते हुए विभाग घर-घर जनसम्पर्क अभियान चला रहा है। इस दिशा में रायबरेली डाक मण्डल की तरफ से 10 ग्रामों का चयन कर विगत 5 से 7 फरवरी को अभियान चलाकर लगभग 15000 घरों में संपर्क किया गया जिसमें 2500 से अधिक विभिन्न प्रकार के खाते खोले गए। इसी क्रम में पुनः 12 से 13 फरवरी को यह अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमे फिर से 10 ग्रामों (अछई,ज्योना,बराडीह, सराय महेशा, कसरावां, दुकनहा,गेगासों,पहुरी,बिछियावादी, इस्माइलमऊ) में जनसम्पर्क अभियान जारी है।

जनपद में बन चुके हैं 100 से अधिक सुकन्या ग्राम-

वर्ष 2015 में प्रधान मंत्री के द्वारा बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सुकन्या योजना की घोषणा की गयी थी तब से लगातार रायबरेली जनपद ने 10 वर्ष से कम आयु की कन्याओ को सुकन्या कन्या योजना से जोड़ने हेतु अभियान चलाए जा रहे है। इसी क्रम में अधीक्षक डाकघर रायबरेली सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के बची हुई अवधि के 50 ग्रामो को सुकन्या ग्राम घोषित करने का संकल्प लिया है।इसके लिए ग्रामो का चयन कर के प्रतिदिन सुकन्या खाते खोले जा रहे हैं ।माह फरवरी में अब तक 1000 से अधिक बच्चियो के सुकन्या खाते खोले जा चुके हैं। जन संपर्क अभियान के दौरान भी सभी ग्रामो में 10 वर्ष से कम कन्याओं के अभिभावकों से सुकन्या खाते खुलवाने हेतु अनुरोध किया जा रहा है तथा युवको को ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जोड़ा जा रहा है। माह फरवरी के दौरान 100 से अधिक युवको को इस योजना से जोड़ा चुका है। यह जनसंपर्क अभियान प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार जारी रहेगा।

गंगोत्री का पवित्र गंगाजल अब डाकघरो में भी उपलब्ध-

डाक अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने यह भी बताया कि आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी डाकघरों में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल वितरित किया जा रहा है। सभी श्रद्धालु डाकघरो से 250 ग्राम की बोतल मात्र रु. 30/- में प्राप्त कर सकते हैं।


रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: