Translate

Tuesday, February 16, 2021

कांग्रेसियों द्वारा आयोजित की गई किसान बचाओ, देश बचाओ चौपाल

कृषि कानूनों को सरकार ले वापस तभी बातचीत हो पाएगी संभव: रमेश शुक्ला

बछरावां,रायबरेली। उत्तर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस प्रियंका गांधी के आवाहन पर ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में कस्बे के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कांग्रेस कार्यालय पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसान बचाओ देश बचाओ का नारा लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश शुक्ल ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानूनों के जरिए देश की 40 प्रतिशत आबादी को बेरोजगार करने की साजिश रची है। इससे किसान, छोटे व्यापारी, गरीब ,मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले सभी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कानून का लक्ष्य सबसे बड़े उद्योगपति देश भर में जितना भी अनाज, फल एवं सब्जियां जमा करना चाहते हैं, रख सकते हैं।अभी अनाज, फल, सब्जी के व्यवसाय का करीब 40 प्रतिशत नियंत्रण देश के इन्हीं दो उद्योगपतियों के हाथों में है। कृषि कानून लागू होने के बाद इनका 80 प्रतिशत से 90प्रतिशत कृषि व्यवसाय पर नियंत्रण हो जाएगा इससे मंडियों की आवश्यकता नहीं रहेगी। किसान फल, सब्जी विक्रेता, रेहड़ी वाले और छोटे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसान मर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होने देंगे श्री शुक्ल ने दूसरे कानून के संबंध में बताते हुए कहा कि दूसरा कानून जमाखोरी बढ़ाने का है, इसके तहत उद्योगपतियों द्वारा अनाज, फल सब्जियां खरीद कर स्टोर कर ली जाएंगी और बाद में उन्हीं को किसानों को ऊंचे दामों पर दिया जाएगा। इससे किसान बर्बाद हो जाएगा। तीसरे कानून के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी किसान उद्योगपतियों के सामने जाकर अपनी उपज का सही दाम मांगने के लिए अदालत में भी अपना पक्ष रखने का अधिकार खो देगा। अंत में श्री शुक्ल ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जीएसटी, नोटबंदी लागू करके पहले ही छोटे व्यापारियों, मजदूरों, किसानों को परेशान कर रखा है। अब ऐसे में यदि इन तीनों कृषि कानूनों को भी लागू कर दिया जाएगा तो देश का अन्नदाता जो पहले से ही परेशान है और परेशान हो जाएगा। कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए केवल किसानों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि मजदूर छोटे व्यापारी एवं युवा और हिंदुस्तान के सभी लोगों की जिम्मेदारी है। यह केवल कृषि कानूनों का विषय नहीं है बल्कि देश के अन्नदाताओं छोटे व्यापारियों पर हो रहे जुल्मों का भी सवाल है। इस मौके पर कांग्रेश जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला प्रभारी अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह, प्रदेश महासचिव आलोक पटेल किसान कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष बछरावां अवधेश चौधरी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस नागेंद्र सिंह, विधान सभा हरचंदपुर प्रभारी सदगुरुदेव लोधी, सुशील पासी, साहब शरण ,रमाकांत मिश्र ,नीरज अवस्थी, अविनाश बाजपेई सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट : जावेद आरिफ 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: