Translate

Saturday, February 13, 2021

सूची व्यापार मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों का पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) द्वारा रायबरेली के सूची में सूची व्यापार मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों के पहचान पत्र वितरण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) के अध्यक्ष श्री जी. सी. सिंह चौहान ने व्यापारियो के हितों के लिए व्यापारियो को एकजुट होने के लिए आवाहन किया। महामंत्री मोगा जी ने कहा कि व्यापारियो के लिए प्रदेष कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी निरन्तर कार्य करेगी। जिला अध्यक्ष षिव नारायण मिश्रा ने व्यापारियों को आष्वासन दिया कि वो और उनकी कार्यकारिणी सरकारी नीतियां व अवसरो को व्यापारियो तक पहुचाँने का कार्य करेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जी. सी. सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 कासिम उर्फ मोटा सानू, जिला अध्यक्ष शिव नारायण मिश्र, युवा जिला अध्यक्ष सुमित गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता, जिला युवा उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा उपस्थित रहें।
वही सूची व्यापार मण्डल कार्यकारिणी के अध्यक्ष रन बहादुर सिंह उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकर्मा महामंत्री शिवशंकर भोला, कोषाध्यक्ष मदन लाल साहू, संगठन मंत्री विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र यादव, सरंक्षक जगदीष प्रसाद, कमलेश सिंह, लल्लू मौर्या, डॉ. कुश श्रीवास्तव, विधि सलाहकार नन्दलाल (एडवोकेट), सचिव कमलेंष कुमार पासी, सुनील मोदनवाल, सुनील यादव, मो0 अख्तर अली, राम निहारे यादव आदि मौजूद रहें।  


रिपोर्ट : जावेद आरिफ 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: