Translate

Wednesday, March 25, 2020

कोरोना वायरस नियंत्रण कक्ष जनपद में स्थापित

दूरभाष नम्बर 0535- 2203214/2203320 पूरी तरह रखे सक्रिय : डीएम


रायबरेली।। जनपद में कोरोना वायरस नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। जिसका दूरभाष नम्बर 0535-2203214/2203320 है। कंट्रोल रूम में 13 अप्रैल 2020 तक राजस्व, स्वास्थय, पुलिस, खाद्य रसद एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी प्रत्येक 3 शिफ्ट में 8 घंटों की नियंत्रण कक्ष में कार्य करेंगे एवं जनसामान्य से प्राप्त होने वाली सूचना एवं समस्याओं का निराकरण भी करायेगे साथ ही अपने विभागीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को अवगत भी करायेंगे। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी शिशिर कुमार त्रिपाठी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी है व नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष जिनका दूरभाष नम्बर 9454416625 है। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोरोना वायरस नियंत्रण कक्ष अपर जिलाधिकारी वि0रा0 के कार्यालय में स्थापित किया गया है तथा सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को दिये गये हैं।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: