Translate

Tuesday, March 31, 2020

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लालगंज के भंडारे में पूड़ी सब्जी का हुआ वितरण


लालगंज रायबरेली। उत्तर प्रदेस उद्योग व्यापार मंडल लालगंज इकाई के तत्वाधान में  मंगलवार को  छठवें दिन भी  गरीब मजलूमो के लिए  भोजन वितरण का कार्य जारी रहा है।।मंगलवार को  गांधी चौराहे के बाजपेई होटल परिसर में  जहां काउंटर लगाकर  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा  पूरी सब्जी का वितरण किया गया  वही  गरीबों और जरूरतमंदों के घर जाकर  पैकेट भी  वितरित किए गए हैं  व्यापार मंडल के द्वारा  किए जा रहे भंडारे ने  लालगंज नगर के  व्यापारियों का सराहनीय योगदान है। वहीं प्रतिदिन की  तरह गांधी चौैराहे पर  लालगंज पुलिस ने भी हर आने जाने वाले थके मादे मुसाफिर की व्यवस्था की है।लालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा,सर्राफा संघ अध्यक्ष रोहित शर्मा,मृत्युंजय बाजपेयी,सुसील शुक्ला,महेस सोनी,संदीप गुप्ता,कपूरचन्द्र गुप्ता,देवेस अग्निहोत्री,आसीस बाजपेयी,डब्बू ज्वैलर्स,मनोज उर्फ गुड्डू सर्राफ,रितेस गुप्ता,सिवप्रकास पाण्डेय,मो0 खलील,मो0 सलीम,रामकुमार गुप्ता, विजय बाजपेई  ,बबलू सोनी  ,अमित गुप्ता,सचान बाबू, एचपी गैस के सहयोग से मंगलवार को भी एक हजार से अधिक लोगो को भोजन कराया गया।साथ ही व्यापार मंडल ने यह भी अपील किया है कि प्रतिदिन गांधी चौराहे पर भोजन स्वरूप कुछ न कुछ उपलब्धरहेगा।जो भी भूखा और जरूरतमंद हो गांधी चौराहा स्थित बाजपेयी होटल पहुंचकर व्यापार मंडल के भंडारे से भोजन प्राप्त कर सकता है।इस पुनीत कार्य मे बाजपेयी होटल का भी सराहनीय योगदान है।गौरतलब है कि लाकडाउन के दिन से ही लालगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारी समाज के सहयोग से गरीबो को भोजन कराने का सराहनीय कार्य कर रहे है।अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा है कि गार्ड को कितनी लालगंज व्यापार मंडल केंद्र और प्रदेश की सरकार के दिशा निर्देशों के तहत व्यवस्थित तरीके से जहां लाख डाउन को सफल कराने में सहयोग प्रदान कर रहा है वही गरीबों को भोजन के पैकेट भी उपलब्ध करा रहा है। व्यापार मंडल संरक्षक सुशील शुक्ला ने कहा कि भंडारे के पुनीत कार्य मे समाज के लोग बढ चढकर भाग ले रहे है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: