Translate

Friday, March 27, 2020

निराश्रित पशुओं को चारा व लोगों को भोजन देते हुए

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा निराश्रित पशुओं को भूसा चारा, कुकुरों को रोटी की वितरित 

जरूरतमंदो को भोजन देकर, लॉकडाउन का करतें रहे पालन


रायबरेली।। जनपद में चल रहे लॉकडाउन की स्थिति पर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने निर्देश दिये है कि जरूरतमंदों को किसी प्रकार भी भोजन की कमी न हों इसी प्रकार पशुओं के आहार व उनके चारे आदि की कमी न रहें। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बस स्टाप, राजकीय इण्टर कालेज मैदान, सब्जी मण्डी, सुपर मार्केट, घण्टाघर, रतापुर चौराहा, सिविल लाइन चौराहा आदि शहर के कई स्थानों पर निराश्रित गौवंश व कुकुर एवं लोगों को भोजन वितरित किया। निराश्रित गौवंश को भूसा व हरा चारा, रोटी आदि खिलाई। रास्तें में मिले जरूरतमंद मजदूर, रिक्शा चालक एवं 12 लोग जो बरेली से पैद आ रहे थे। जिनको भोजन कराया। इसी बीच मुख्य चिकित्साधिकारी की आपातकालीन टीम द्वारा 12 लेबर का थरमा टेम्पेचर लिया तथा स्वास्थ्य बेहतर पाये जाने पर उन्हें निर्देश दिये कि घरों में 14 दिनों तक अलग कमरों व लोगों से न मिले बिल्कुल क्वाइटाइन रहे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सभी के सम्पर्क में रहेंगे तथा उनकी स्वास्थ्य के बारे में रोजाना स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इस मौके पर एडी सूचना प्रमोद कुमार, मो0 राशिद, पंकज मुरारका ने सामाजिक दूरी बनाकर निराश्रित पशुओं व लोगों को भोजन दिया। 

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: