Translate

Tuesday, March 31, 2020

सेवा निवृत्त जिला समाज कल्याण अधिकारी को विकास पुस्तके आदि देकर भावभीनी विदाई देते हुए अधिकारी


रायबरेली।। कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण के दृष्टिगत चल रहे जनपद में लाकडाउन आदि को देखते हुए एक समाजिक दूरी बनाते हुए 36 से अधिक सेवा देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी राम चन्द दुबे आज सेवा निवृत्त हुए उनकी सेवा निवृत्त पर उपस्थित अधिकारियों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए पुष्पगुच्छ देते हुए जनपद के सभी विधानसभाओं की विकास पुस्तके आदि देकर भावभीनी विदाई दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आज से 36 वर्ष पूर्व अपनी सेवा जनपद हरदोई से शुरू की थी। कई जनपदों में सेवा देने के उपरान्त आज जनपद रायबरेली में सेवा निवृत्त हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम चन्द दुबे को सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, जिला समाज कल्याण (विकास) अधिकारी सुनीता सिंह कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने समाजिक दूरी बनाते हुए भावभीनी बिदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वि0रा0, नगर मजिस्ट्रेट, सहायक निदेशक सूचना, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए आदि अधिकारियों/कर्मचारियों का असीम सहयोग व स्नेह रहा जिससे कारण मैने सरकारी सेवा को सकुशल सम्पन्न किया। 

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: