Translate

Sunday, March 29, 2020

बदायूं दिल्ली से लौटी महिला कोरोना संदिग्ध, बच्चों सहित होम आइसोलेट


बदायूँ।।  लॉकडाउन के बाद दूसरे राज्यों से लोग अपने घरों के लिए बड़ी तादाद में पलायन कर रहे हैं। जिले में करीबन 36000 लोग बाहर से लौटे हैं। ऐसे में प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। बदायूं के मोहल्ला पठान टोला में एक महिला जो दिल्ली रहती थी बदायूं लौटी है उसे कोरोना संदिग्ध माना जा रहा है। महिला ने बताया कि वह दिल्ली में जिस मकान में रहती थी उस मकान का मालिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया उसका उपचार भी किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर महिला अपने बच्चों के सा चली आई। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने महिला को बच्चों समेत होम आइसोलेट कर घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

बदायूँ से राजू आर्या की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: