Translate

Sunday, March 29, 2020

लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से आये श्रमिक को रखने के लिए 11 आश्रय स्थल हुए संचालित

14 अप्रैल तक रहने व खाने की निःशुल्क रहेगी व्यवस्था : डीएम


रायबरेली।। कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा घोषित किये गये लाकडाउन में बाहर से काम करने के लिए अन्य राज्यों से श्रमिक आये हुए है, जो लाकडाउन होने के कारण जनपद रायबरेली में है, अपने घरों को नहीं जा सकते हैं। फसे होने के कारण रहने खाने की व्यवस्था नहीं है, उनके रहने एवं खाने हेतु 11 आश्रय स्थल संचालित किये गये है, जहां पर उन्हें 14 अप्रैल तक रखा जायेगा जहां पर उनके रहने एवं खाने की निःशुल्क व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पालिका परिषद में नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज, आश्रय स्थल देवानन्दपुर, मुंशीगंज सई नदी अघोड़ आश्रम के पास स्थान चिन्हित किया गया है जिसके अधिशासी अधिकारी बाल मुकुन्द मिश्रा 9140252326 है। इसी प्रकार नगर पंचायत बछरावा में पुराना कार्यालय नगर पंचायत बछरावां ईओ अजीत कुमार बागी 9451312443, नगर पंचायत डलमऊ में डालपार्क डलमऊ ईओ अमित कुमार सिंह 9580498890, नगर पंचायत लालगंज में नगर पंचायत कार्यालय पसिर ईओक अनुराग शुक्ल 9415524346, नगर पंचायत महराजगंज में कार्यालय नगर पंचायत के बगल सामुदायिक केन्द्र ईओ राजेश कुमार 7355983330, नगर पंचायत ऊँचाहार में प्रा0वि0 मुस्तफाबाद विकास क्षेत्र ऊँचाहार थाने/न0पं0 कार्यालय के सामने ईओ निखिलेश मिश्र 87955235228, नगर पंचायत सलोन में ऊँचाहार मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय के पास निर्मित कक्ष में ईओ बृज किशोर सिंह 9454280241, नगर पंचायत परशदेपुर में परशदेपुर अमेठी मार्ग से 50 मी0 दूरी कार्यालय नगर पंचायत के पास संजय शुल्क 9451845312, नगर पंचायत नसीराबाद (नवसृजित) में नगर पंचायत नसीराबाद कार्यालय परिसर स्थान नियत किया गया है जिसमें ईओ संदीप कुमार सरोज 8565848650 है। 

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: