Translate

Sunday, March 8, 2020

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन


लालगंज,रायबरेली।। एसजेएस स्कूल परिसर मे क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के सामन्जस्य मे होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे क्षेत्र के सैकडों गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।होली मिलन समारोह के पावन मौके पर बोलते हुये प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने कहा कि होली का पर्व हिन्दुओं के द्वारा मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारो मे से एक है।होली पूरे भारत मे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है।हर भारतवासी होली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाते है।श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि होली ही ऐसा पर्व है जब सभी लोग इस दिन अपने सारे गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते है।होली के रंग हम सभी को आपस मे जोडने का कार्य करते है। साथ ही अंबीर गुलाल रिश्तों मे प्रेम और अपनत्व का रंग भरते है। हमारी भारतीय संस्कृति का सबसे खूबसूरत होली के त्योहार को ही माना जाता है। होली हमारा पारम्परिक पर्व है।आदिकाल से होली का पर्व हम मनाते चले आ रहे है,जोकि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन के माह मे मनाया जाता है।होली पर्व पर धार्मिक और फागुन गीत भी गाये जाते है।रंग वाले दिन के पूर्व होलिका दहन भी होता है।इस अवसर पर रामबाबू गुप्ता,सुरेश श्रीवास्तव,यश बहादुर यादव,सुशील शुक्ला,चन्द्रशेखर सिंह,शिवम गुप्ता,पंकज जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: