Translate

Tuesday, September 26, 2017

दारापुर मिलावली में त्रयोदशी संस्कार में दो पक्षों की रंजिश में चली लाठियां मौके पर पुलिस पहुँची

दारापुर मिलावली में त्रयोदशी संस्कार में दो पक्षों की रंजिश में चली लाठियां मौके पर पुलिस पहुँची

फ़िरोज़ाबाद । जनपद के थाना जसराना के दारापुर मिलावली के प्रधान तिलक सिंह के यहाँ उनके चाचा के लड़के की तेरहवीं चल रही थी। बताया गया इसी दौरान वहाँ ईटबाजी कर डी गयी। जिससे भगदड़ होने के साथ ही जिस पक्ष ने ईटबाजी की थी लाठीयां चलना शुरू कर दिया। इससे दूसरे पक्ष के तीन लोग केदारनाथ पुत्र रामचंद्र, श्याम पुत्र केदारनाथ, सत्यपाल पुत्र केदारनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें फ़िरोज़ाबाद रैफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुँच गयी। बताया गया दो महीने पहले जो पक्ष घायल हुआ है उसके बच्चे संग मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसकी थाने में तहरीर दी गयी थी। पुलिस ने उस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई थी। हमला करने वाला पक्ष वही बताया जा रहा है। साथ ही कहना है लोगो का अगर पुलिस तभी कार्यवाही करती तो आज यह नौबत न आती।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: