Translate

Wednesday, September 27, 2017

केजरीवाल दिल्ली की जगह अपना विकास करने में व्यस्त- महेश गिरी

पूर्वी दिल्ली की जाम की समस्या को लेकर सांसद महेश गिरी ने उपराज्यपाल संग की बैठक

केजरीवाल दिल्ली की जगह अपना विकास करने में व्यस्त- महेश गिरी

ब्यूरो समाचार
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
नई दिल्ली । भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी आज पूर्वी दिल्ली को जाम की समस्या से निजात हेतु कुछ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर उपराज्यपाल से मिले। सांसद ने बताया कि ये सभी कार्य सीधे जनता की सुविधा से संबंधित है तथा इन कार्यो के होने से लोगो को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति यह है कि लोग अपना अधिकतर समय जाम में गुजारते है। पूर्वी दिल्ली की कई ऐसी व्यस्ततम सड़के है जहाँ थोड़ी सी दूरी भी तय करने के लिए घंटो लग जाते है।सांसद ने कहा कि दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री को दिल्ली के विकास से कोई सरोकार नही है। वह दिल्ली के विकास को छोड़कर अपना विकास करने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री को दिल्ली सरकार के अधीन कार्यो के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।महेश गिरी ने उपराज्यपाल के समक्ष विकास मार्ग के विकल्प के रूप में आनंद विहार से आईटीओ तक रेलवे लाइन के साथ साथ एलिवटेड रोडए सीलमपुर एवम शास्त्री पार्क पर फ्लाईओवर का निर्माण, सीमापुरी गोलचक्कर पर फ्लाई ओवर का निर्माण, आगरा कैनाल रोडय दल्लूपूराय नोएडा रोड का चैड़ीकरण, आली विहार तथा सरिता विहार  से मदनपुर खादर तक उत्तरप्रदेश सिचाई विभाग की भूमि पर सड़क निर्माण आदि प्रमुख कार्यो को रखा।ज्ञात हो कि सांसद महेश गिरी पिछले काफी समय से इन सभी कार्यो को गंभीरता पूर्वक संबंधित मंत्रालयों व विभागों के समक्ष उठा रहे है। उन्होंने कहा कि आज उपराज्यपाल दिल्ली से बैठक कर उन्हें भी हस्तक्षेप हेतु आग्रह किया है। क्योंकि निश्चय ही यह सभी कार्य अति आवश्यक है।सांसद गिरी ने कहा कि उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि इन सभी मामलों पर वह अपने स्तर पर हस्तक्षेप करेंगे। साथ  ही सभी सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही हेतु निर्देश देंगे।

No comments: