Translate

Friday, September 29, 2017

भाजपा सरकार गरीबों, असहायों एवं मजलूमों के लिए समर्पित - खन्ना

भाजपा सरकार गरीबों, असहायों एवं मजलूमों के लिए समर्पित - खन्ना

 

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
रायबरेली । उ0प्र0 सरकार के कैबिनेट मन्त्री सुरेश खन्ना का त्रिपुला स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मन्त्री रायबरेली के घूरा डीह में शिव शक्ति पाटन देवी धाम नारायण आश्रम में माँ दुर्गा जी की मूर्ति का अनावरण करने आये थे।  इसी क्रम में उनका स्वागत कार्यक्रम रहा। नगर विकास मन्त्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, असहायों एवं मजलूमों के लिए समर्पित है। जनहित के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। नगर निकायों को पूरी तरीके से मजबूत किया जायेगा कि जिसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो सके। प्रदेश उपाध्यक्ष,विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार वर्ष-2022 तक सभी पात्र लोगों के पास अपना घर हो, इसके लिए संकल्पित है। जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि नगर निकाय का चुनाव निकट है, कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु जुट जायें। जनपद की नगर पालिका सहित 8 नगर पंचायतों पर भाजपा का परचम लहरायेगा। इस मौके पर योगेन्द्र सिंह, जय तलरेजा, विशाल पाण्डेय, सुनील सिंह, ई0 विजय रस्तोगी, सन्तोष गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी, अरविन्द श्रीवास्तव, किरन सिंह, रमेश सोनी, दिनेश सिंह, दीपू सिंह, शिव कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, शिव प्रसाद मौर्य, नरेश गौतम आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: