Translate

Wednesday, September 27, 2017

हर्षोल्लास के साथ मनायी जायेगी गांधी जयंती: एडीएम 

हर्षोल्लास के साथ मनायी जायेगी गांधी जयंती: एडीएम 

लखीमपुर खीरी । जिलाधिकारी आकाशदीप के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी उमेश नारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जयंती की तैयारियों के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती समारोह को जनपद में हर्षोल्लास के मनाये जाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।एडीएम ने कहा कि प्रातः 7 बजे तहसील व विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर छात्र-छात्राओं एवं जनता द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। प्रातः8 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। सभी कार्यालयों एवं संस्थाओं में किसी में किसी बड़े कक्ष या हाल में वरिष्ठ अधिकारी/प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 8 बजे महात्मा गांधी जी व शास्त्री जी के एक बड़े चित्र का अनावरण व मार्ल्यापण किया जायेगा और उसके बाद गांधी व शास्त्री जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वागत किया जायेगा उन्होने बताया कि 8.30 बजे पैदल चाल प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताएं लालपुर स्टेडियम के अन्दर आयोजित की जायेगी। स्कूल और कालेजों में गांधीवादी विचारधारा के लोगो का बुलाकर संगोष्ठी का आयोजन कराया जाय जिसमें गांधी विचार धारा की जानकारी छात्रों की दी जाये। प्रातः 9.30 बजे श्री गांधीबालोद्यान में लगी गांधी जी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी आकाशदीप द्वारा मार्ल्यापण किया जायेगा। प्रातः 9 बजे नगर पालिका लखीमपुर के सभाकक्ष में सभी धर्मो के लोगो की उपस्थित में गांधी जी के विचारों पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 9.15 बजे जनपद की मलिन बस्तियों मंे विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। प्रातः 11 बजे से 1 बजे के विभिन्न संस्थाओं एवं कार्यकर्ताआंे की सहायता से प्रौढ़ शिक्षा एवं साक्षरता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक विषमता के अभिशाप के उन्मूलन के लिए आम जनता का आवाहन किया जाए तथा इन कार्यक्रमों को नई गति दी जाये। महिलाओं की उन्नति के लिए गांधी जी द्वारा बताये गये मार्ग का अवलम्बन करने महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता दहेज प्रथा तथा शासन द्वारा महिलाओं के उन्नति हेतु जो योजनाएं चलाई जा रही है उन पर विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी तथा अस्पताल/महिला अस्पताल तथा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर इस सम्बन्ध में बैनर/पोस्टर बनवाकर लगवाएं। इसी क्रम में पुरूष एवं महिला जिला अस्पताल तथा जिला कारागार में फलों का वितरण कराया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गांधी जी की ग्राम स्वराज्य की अवधारणा के अनुसार गांवो को आत्मनिर्भर बनाने तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ग्राम वसियों में सच्चरित्रता, सादगी तथा स्वावलम्बन की भावना उत्पन्न करने तथा शास्त्री जी के योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा साथ ही गांधी जी के नेतृत्व में चलाये गये स्वाधीनता आंदोलन उत्तर प्रदेश में उनके व्यापक प्रभाव गांधी जी के द्वारा दिए गये रचनात्मक कार्यक्रमों आदि पर प्रकाश डाला जायेगा। इसी प्रकार जनपद में गांधी जयंती के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग की प्रर्दशनी का आयोजन, रोटरी क्लब द्वारा फल वितरण सहित सरकार द्वारा चलाई गयी विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। बैठक में जनपदस्तरीय अधिकारी, प्रधानाचार्य, स्वैच्छिक संस्थाओं समेंत नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिषासी अधिकारी मौजूद रहे।

दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: