Translate

Thursday, September 28, 2017

2000 किसानों को 11 करोड़ 40 लाख ऋण माफ

किसानों को मिले ऋण मोचन प्रमाण पत्र

2000 किसानों को 11 करोड़ 40 लाख ऋण माफ 

अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
महराजगंज रायबरेली।
किसानों की कर्ज माफी के लिए गुरूवार को ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के 2000 किसानों को 11 करोड़ 40 लाख ऋण माफ किया गया। जिसे क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनरेश ने अपने हाथों से किसानों को वितरित किए। साथ ही साथ सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाया। दशहरा मेला ग्राउण्ड में आयोजित ऋण मोचन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि किसान ऋण मांफी योजना के भी किसानों को 3 लाख तक का कर्ज बिना ब्याज दिया जायेगा जिससे किसान अपनी आर्थिक स्थित को मजबूत कर सकेंगे। यही नही उन्होने साफ शब्दों में अधिकारियों को किसानों की समस्या को सुनने व उनके निराकरण को तत्तकाल किए जाने के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि महिलाओं को उद्यमी बनाने की भी योजना है जिससे स्वयं के साथ साथ लोगो को भी रोजगार दे सकेंगी। उन्होने बताया कि स्टैण्डप इण्डिया योजना भारत वर्ष में तेजी से काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में स्थापित 16500 बैंके हर वर्ष दो-दो महिलाओं को एक-एक करोड़ रूपए देकर उद्यमी बनायेगी जिससे कुल 33 हजार महिलाओं को प्रति वर्ष उद्यमी बनने का मौका मिलेगा जो स्वंय दूसरों को रोजगार दे सकेगी। भजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने किसानों को भगवान की उपमा देते हुए कि भाजपा ने इनका ऋण मांफ कर अपना वादा पूरा किया है। एसडीएम राजेंद्र तिवारी ने बताया कि पहले चरण में कुल 4200 किसानों व दूसरे चरण में 2062 किसानों व तीसरे चरण में 6500 किसानों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में कुल 2062 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए है। जिसमें कुल 11 करोड़ 40 लाख 43 हजार 9 सौ 41 रूपए का कर्ज की धनराशि शामिल है। जिसमें से 360 ऐसे किसान भी शामिल हैं जिनका एक लाख रूपये का कर्ज माफ किया गया है। इसके अलावां कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जवाहर नवोदय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ हुआ वहीं स्थानीय कीर्तनकार बीएल बवाली ने भी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगो का मनोरंजन किया। इस मौके पर तहसीलदार त्रृप्ति गुप्ता , नायब तहसीलदार कृपाशंकर श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी गोपी नाथ सोनी, के अलावां जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह , वि़द्यासागर अवस्थी, सरदार फत्ते सिंह, शरद सिंह, सरोज गौतम, शिवषंकर शुक्ला, नवोदय विद्यालय के प्रचार्य अमरनाथ राय, जिला पंचायत सदस्य रामबरन पासी, राजेन्द्र पासी सहित हजारों किसान उपस्थित रहे।

No comments: