Translate

Thursday, March 12, 2020

होली पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह व उप जिलाधिकारी ने किया


मोहम्मदी,लखीमपुर खीरी।। होली का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया नगर में 2 दिन होली मनाई गई दोनों दिन भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया प्रथम दिन युवा समाज सेवा समिति के द्वारा भीतर मोहम्मदी से शोभायात्रा निकाली गई जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने किया शोभा यात्रा शुक्ला पुर बाजार गंज होती हुई पुनः भीतर मोहम्मदी में संपन्न हुई शोभायात्रा में लिल्ली घोड़ी का डांस देवताओं के स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे शोभायात्रा में नेतृत्व कर्ता के रूप में अतुल रस्तोगी निकुंज रस्तोगी लक्ष्मीकांत मिश्रा राजेंद्र मिश्रा धीरेश भदौरिया मौजूद रहे इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता नगर महामंत्री रवि शुक्ला नीरज रस्तोगी सत्य प्रकाश शुक्ला मनोज गुप्ता दीपक अग्निहोत्री दिवाकर रस्तोगी सहित तमाम लोग मौजूद रहे वहीं दूसरे दिन बाजार गंज गल्ला मंडी से फ्रेंड्स क्लब के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया शोभा यात्रा का उद्घाटन फीता काटकर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी गोलू मेहरोत्रा ने किया शोभायात्रा बाजार गंज से शुक्लापुर होती हुई पुनः बाजार गंज में संपन्न हुई शोभायात्रा में आगे-आगे रंग भरी ट्राली प्रेशर मशीन ने लोगों को जमकर भिगोया इसके बाद कपिल बाबरा एंड पार्टी उत्तराखंड के द्वारा बनाई गई झांकियां मनमोहक रही नगर की जनता ने दिल खोलकर झांकियों की तारीफ की शोभा यात्रा का नेतृत्व फ्रेंड्स ग्रुप के अर्जुन राठौर आसाराम राठौर शिवम राठौर ने किया शोभा यात्रा का संचालन रवि शुक्ला ने किया शोभायात्रा में हिंदू युवा वाहिनी के सागर कपूर हर्षित गुप्ता की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा नगर में दोनों दिनों की शोभा यात्राओं के अलावा जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: