Translate

Saturday, March 7, 2020

पुलिसकर्मी चारपाई पर लेट का ट्रक और डंपर चालकों को हड़काकर, कर रहे अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल



आगरा।। सोशल मीडिया पर पुलिस की अवैध वसूली का एक ओर नया वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अवैध वसूली के वायरल हो रहे इस वीडियो से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध वसूली में लगे  यह पुलिसकर्मी चारपाई पर लेट कर ट्रक ओर डंफर चालकों को हड़का रहा है। पुलिस के अवैध वसूली का यह वीडियो पुलिसकर्मियों के पास खड़े हुए एक पीड़ित ने बना लिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आगरा शमशाबाद मार्ग स्थित ताजगंज थाना क्षेत्र अकबरपुर मोड़ एकता चौकी क्षेत्र  का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस कर्मी चारपाई पर लेटकर अपनी ड्यूटी को निभा रहा है। इस पॉइंट पर चेकिंग की जा रही है और चारपाई पर लेटे पुलिस कर्मी वाहन चालक को हड़का रहा है तो कुर्सी पर बैठा दूसरा पुलिसकर्मी वाहन चालकों से पैसे ले रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एकता चौकी पर यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। इस वीडियो पर आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने संज्ञान लिया है और अधीनस्थ अधिकारियों को इस वीडियो को जांच के निर्देश दिए हैं वीडियो में कैद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई हो सकती है।

योगेश चौहान ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: