Translate

Saturday, July 20, 2019

कला ईश्वर का वरदान तभी लोगो को शोभनाथ के गीत पसन्द आ गए


मधुकर राव मोघे ब्यूरो चीफ कानपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
कानपुर। गीतानगर निवासी सोमनाथ यादव का लिखा और गाया गाना जी म्यूजिक में रिलीज हुआ। यह गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि महज दो हफ्ते में 70 हजार से अधिक लोग इसे देख और सुन चुके हैं। सोमनाथ ने अपने घर में प्रेसवार्ता में बताया कालेज लाइफ से लिखना और गाने का शौक आया। अब वे साल में बारह गाने जी म्यूजिक चैनल को देने का करार पूरा कर रहे है। जी म्यूजिक चैनल के साथ सोमनाथ का चार साल करार हुआ है। जिसमें प्रतिमाह उन्हें एक लिखकर उसे कंपोज कर चैनल को देना होगा। बॉलीवुड में पहला मौका स्वप्निल महिंद्रे के सहयोग से मिला। स्वप्निल बॉलीवुड में डायरेक्शन पर काम करते हैं। पिता अमरनाथ ने बताया स्नातक करने सोमनाथ को इंदौर भेजा था। वहीं से इसे संगीत का शौक हो गया। सोमनाथ के सभी गाने वीडियो यूट्यूब में उपलब्ध है। शूटिंग से छुट्टी मिलने पर वे अपने घर पहुंचे थे। सोमनाथ की शोहरत से दादी हुमेला देवी, पिता अमरनाथ यादव, मां रीटा और बहन सौम्या बेहद ख़ुश है। वार्ता में मुख्य रूप से रामप्रकाश डेल, संजय शर्मा, अशोक साविकी, अवनीश तिवारी, अरविंद त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार, श्याम सिंह यादव, रमेश गुलाटी आदि मौजूद थे।

No comments: