Translate

Sunday, March 8, 2020

हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते है होली


महराजगंज,रायबरेली।। होली एक ऐसा रंग बिरंगा त्यौहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर गले लगते हैं, और एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। फागुन मास की पूर्णिमा को यह त्यौहार मनाया जाता है। होली के साथ अनेक कथाएं जुड़ी हुई है। होली मनाने के एक रात पहले होली को जलाया जाता है। इसके पीछे एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है। महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल परिवार का होली खेलने का एक अलग ही अंदाज है। इसी कड़ी में प्रेस क्लब महराजगंज के पदाधिकारियों के साथ एसजेएस पब्लिक स्कूल परिवार ने अबीर गुलाल और फूलों की होली खेली। उसके उपरांत प्रेस क्लब महराजगंज के पदाधिकारियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा ने रंगो के पावन पर्व होली की समस्त क्षेत्रवासियों व अभिभावकों को बधाई दी है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: