Translate

Wednesday, March 25, 2020

दबंग के आगे नतमस्तक नसीराबाद पुलिस, विवादित भूमि पर हो रहा निर्माण

मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद हो रहा निर्माण 

बार बार शिकायत के बावजूद भी पुलिस बनी मूक दर्शक

पुलिसिया कार्यवाही पर लग रहा बड़ा प्रश्न चिन्ह


नसीराबाद रायबरेली। जिले के तेजर्रार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई जहां पुलिसिंग व्यवस्था में व्याप्त अनियमितता को लेकर दिन रात  सुधार करने का प्रयास कर रहें है।तो वही नसीराबाद पुलिस अपने कर्तव्यों के लेकर कितना संजीदा है इस बात से यही साफ होता दिखायी दे रहा है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी दबंग जबरन निर्माण करवा रहें है। वहीं पीड़ित द्वारा बार बार थाने में शिकायत के बावजूद भी नसीराबाद पुलिस दबंग पर कार्यवाही करने में पूरी तरह से नाकाम दिखायी दे रही है।जिससे पुलिस की न्याय व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लग रहा है।बतातें चले कि मामला थानाक्षेत्र के रायपुरटोड़ी के गांव भटपुरवा का है।जहां पीड़ित गिरजाशंकर ने थाने में तहरीर देते हुये बताया कि उसका पुस्तैनी  मकान में हिस्सा बंटवारा को लेकर एक वाद न्यायालय में विचाराधीन है।उसी उक्त विवादित भूमि पर प्रतिपक्षी बबलू द्वारा जबरन चोरी छिपे निर्माण किया जा रहा है।जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में कई बार की।लेकिन  पुलिस द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।पुलिस विपक्षी पर कानूनी कार्यवाही करना उचित नही समझ रही है।या यूं कहा जाये कि पुलिस की मिलीभगत से दबंग उक्त विवादित भूमि पर निर्माण करवा रहा है।वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है।तो किसके शह पर दबंग द्वारा  विवादित भूमि पर निर्माण  करवाया जा रहा है।वहीं विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण पर पुलिस के रोक के बाद भी दबंग निर्माण कार्य करवा रहा है।तो पुलिस दबंग पर कानूनी कार्यवाही क्यों नही कर रही है।यह अपने आपमें कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।  इस बावत सलोन क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है।जांच करवाकर कार्यवाही की जायेगी।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली

  • अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: