Translate

Thursday, April 2, 2020

घरों में ही मनाएं रामनवमी: विनोद मिश्र


बिलारी,मुरादाबाद।। मां भगवती के अनुष्ठान के पर्व नवरात्र और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन जन्मदिन रामनवमी पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि देवी मां भगवती इस जगत की  आदिशक्ति है तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का संपूर्ण जीवन हम सबको जीवन के आदर्शों और मर्यादा का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। इसलिए लॉक डाउन का पालन करते हुए लोग घरों में ही रहकर रामनवमी बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान हम घर पर ही रह कर करें और लॉक डाउन को संपूर्ण समर्थन दें तो भारत के कोरोनावायरस के खिलाफ अभियान को एक नई गति मिलेगी और हम प्रत्येक नागरिक को बचाने में सफल होंगे।

राघवेंद्र सक्सेना बीनू ब्यूरो चीफ मुरादाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: