Translate

Tuesday, April 28, 2020

गन्ना सर्वेकर्मियों का 01 दिवसीय प्रशिक्षण रौजा चीनी मिल में आयोजित किया गया

सैम्पुल सर्वे, संवेदनशील व अति संवेदनशील ग्रामों का सर्वे सबसे पहले होगा


शाहजहाँपुर।। गन्ना विकास विभाग द्वारा पेराई सत्र 2020-21 वास्ते गन्ना सर्वेकर्मियों का संयुक्त 01 दिवसीय प्रशिक्षण 28 अप्रैल 2020 को रौजा चीनी मिल के प्रशिक्षण हाॅल में आयोजित किया गया, जिसमेें गन्ना विकास विभाग के सर्वेकर्मी व चीनी मिल के सर्वेकर्मी उपस्थित रहे। खुशीराम, जिला गन्ना अधिकारी, शाहजहाँपुर ने सर्वेकर्मियों को आयुक्त महोदय द्वारा जारी गन्ना सर्वेक्षण नीति के दिये गये प्रमुख बिन्दुओं यथा गन्ना सर्वेकर्मी को राजस्व खतौनी की बुकलेट ग्रामवार, एच.एच.सी. मशीन तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु फेस मास्क/गमछा, पानी की बोतल, ओ.आर.एस., सैनेटाइजर/साबुन चीनी मिल द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। सर्वे कार्यक्रम अन्तर्गत सैम्पुल सर्वे ग्रामों का गन्ना सर्वे प्रथम दिवस से ही प्रारम्भ किया जायेगा, उसके तुरन्त बाद संवेदनशील तथा अधिक शिकायती ग्रामों का गन्ना सर्वे माप की जायेगी। राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक/समिति कर्मी तथा चीनी मिल कर्मचारी की संयुक्त सर्वे टीम का गठन कर 750 हैक्टेयर से 1000 हैक्टेयर की सर्किल बनाई गई हैं। सर्वे प्रारम्भ होने से 03 दिन पूर्व ही गन्ना किसानों को पंजीकृत मोबाइल पर एस.एम.एस. द्वारा सूचना दी जायेगी। गन्ना सर्वे का डाटा आॅनलाइन ई.आर.पी. सर्वर पर स्थानान्तरित किया जायेगा तथा सर्वे के समय गन्ना खेत भू-स्वामी के नाम ही दर्ज किया जायेगा तथा उपस्थित किसानों को सर्वे स्लिप प्रदान की जायेगी। इस बार गन्ना किसानों को घोषणा-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना है। गन्ना सर्वे में प्लाॅट ट्राॅन्सफर राजस्व खतौनी से मिलान कर ही किया जायेगा। विवादित/षिकायती ग्रामों में सर्वे जाँच उच्चाधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत की जायेगी। नये सदस्यों एवं उपज बढ़ोत्तरी के आवेदन दिनाँक 30 सितम्बर, 2020 तक ही प्राप्त किये जायेंगे। वर्तमान में कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए गन्ना सर्वे के समय सोशल डिस्टेन्सिंग, सैनेटाइजेशन के साथ ही विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत किये गये/किये जा रहे प्रोटोकाॅल का अनिवार्य रूप से अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्रजेश शर्मा (जी.एम. केन चीनी मिल रौजा), डा. सुनील कुमार (ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, रौजा), मानवेन्द्र त्रिपाठी (सचिव, गन्ना समिति रौजा), सुरेन्द्र सिंह मान (गन्ना प्रबन्धक चीनी मिल रौजा), अक्षय श्रीवास्तव (गन्ना प्रबन्धक चीनी मिल रौजा) आदि के द्वारा गन्ना सर्वेकर्मियों को सर्वे सम्बन्धित नीति/नियमों की बारीकियों को बताया गया।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: