Translate

Monday, April 6, 2020

13 वें दिन भी लोगों द्वारा जरूरतमंद बेसहारा व विपन लोगों में भोजन पैकेट वितरित किये गए


महराजगंज,रायबरेली।। कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा लागू किए गए संपूर्ण लाकडाउन के 13 वें दिन भी लोगों द्वारा जरूरतमंद बेसहारा व विपन लोगों में भोजन पैकेट तथा राहत सामग्री बांटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बबुरिहा गांव के रहने वाले युवा भाजपा व किसान नेता नीलू सिंह ने प्रेस क्लब महराजगंज के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से अलारगंज, बबुरिहा, सुजातगंज, मुड़ू का पुरवा, सुखाई का पुरवा, बाबूजी का पुरवा, पाली सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में जाकर लगभग एक हजार लंच पैकटों का वितरण किया गया। आपको बता दें कि, नीलू सिंह ने विगत 13 दिनों से लगातार यह काम जारी रखा है और हजारों लोगों में उनके इस काम की तारीफ की जा रही है। नीलू सिंह ने अन्य समाज के सक्षम लोगों से अपील की है कि, वह अपना दिल खोलकर गरीबों की मदद में आगे आये। अंत में उन्होंने कहा कि, लॉक डाउन के दौरान संपूर्ण क्षेत्र में एक भी व्यक्ति भूखा पेट न सोने पाए। लंच पैकेट और सामग्री किट बटवाने में मुख्य रूप से रामकुमार सिंह, अनुपम जायसवाल, दस्सु सिंह, मंगली सिंह, आकाश सिंह, नीरज सिंह तथा प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: