Translate

Saturday, December 14, 2019

आगरा और सूरत के सेवा प्रकल्पों को मिली राज्यपाल की सराहना

समाजसेवी अशोक गोयल ने उनको भेंट की सेवा दीप पुस्तक

आगरा। ताज नगरी को विद्युत शवदाह गृह, पोस्टमार्टम गृह, चैरिटेबल डायलिसिस सेंटर, आकस्मिक दुर्घटना वाहन सेवा,  अज्ञात मृतकों के दाह संस्कार व अस्थि विसर्जन जैसी अद्भुत सेवाओं के बाद सूरत में सेवा फाउंडेशन की स्थापना करने वाले प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल ने उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सपरिवार मुलाकात की। उनको आगरा और सूरत में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने अपने सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक सेवा दीप भी भेंट की। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने वंचितों, जरूरतमंदों और असहायों की सेवा को पुण्यदाई कार्य बताते हुए समाजसेवी अशोक गोयल के सेवा कार्यों की सराहना की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ब्रज लता गोयल, सुपुत्र और आईडीटी के निदेशक अनुपम गोयल और पुत्रवधू श्रीमती अंकिता गोयल को भी राज्यपाल महोदया का गरिमामयी सान्निध्य मिला।  गौरतलब है कि श्रीमती आनंदीबेन पटेल एक कला प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि पधारी थीं। समाजसेवी अशोक गोयल ने उनको आगरा में  सामाजिक कार्यक्रम में आने का आमंत्रण भी दिया।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: