Translate

Friday, December 13, 2019

दहेज मांग पूर्ति न होने व प्रेमप्रसंग के चलते की महिला की हत्या


लखीमपुर खीरी।। ग्राम सरखना पूरब सुरेश पुत्री सोमवती उम्र 21 साल की शादी लगभग 1 वर्ष 6 माह पूर्व ग्राम सरखना पश्चिम में प्रेम पुत्र सुभाष से हुई थी लड़की बिना माँ बाप की थी लड़की के  माता पिता का देहांत लड़की के बचपन में ही हो गया था इसके साथ ही लड़की के पति सुभाष कुमार का प्रेम प्रसंग किसी अन्य लड़की के साथ चल रहा था  जिससे वह अपनी पत्नी से बिल्कुल लगाव नही रखता था और प्रतिदिन लड़की पर अत्याचार करता था लड़के का साथ लड़के के माता पिता पूरा देते थे और लड़का लड़की के भाई से मोटर साइकिल की मांग कर रहा था लड़की के भाई की आर्थिक स्थिति मोटर साइकिल देने की नही थी, 12 दिसम्बर को बीती रात 11 बजे लड़की के पति सुभाष कुमार के अपने माता पिता के साथ मिलकर लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी जिससे पूरे ग्राम में सनसनी फैल गई है हत्या आरोपी सुभाष पुत्र प्रेम, प्रेम पुत्र बालगोविंद,  रामगुनी पत्नी प्रेम जुली पुत्री प्रेम आशिकी. पुत्री प्रेम,शिवानी पुत्री राजेंद्र, राजेन्द्र पुत्र धनी सम्मलित रहे।


लखीमपुर खीरी से अनूप कुमार सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: