बिलारी,मुरादाबाद।। भाजपा नगर मंडल बिलारी की मोदी योगी रसोई लॉक डाउन के दौरान लगातार जारी है। लॉक डाउन की अवधि में आज तन्य वैश्य सभा बिलारी के पदाधिकारियों ने भी अपना सहयोग दिया सहयोग मिलते ही मोदी योगी रसोई भाजपा नगर मंडल बिलारी ने 700 लोगों के भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि इस आपदा में सभी आगे आकर सहयोग करें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के भोजन की व्यवस्था करी जा सके। इस अवसर पर प्रिंस गुप्ता आलोक गुप्ता पंकज गुप्ता रूपेश गुप्ता राम गुप्ता विकास गुप्ता पिंटू गुप्ता मनोज गुप्ता मोहित गुप्ता आशु गुप्ता आशीष गुप्ता विशाल गुप्ता अंकुर गुप्ता आदि का नगर अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।
राघवेंद्र सक्सेना बीनू ब्यूरो चीफ मुरादाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment