Translate

Saturday, February 25, 2017

रेलवे लाइन के किनारे मिला अधेड़ का शव

उन्नाव अक्राॅस टाइम्स

****रेलवे लाइन के किनारे मिला अधेड़ का शव****


उन्नाव। रायबरेली उन्नाव रेलमार्ग पर अचलगंज स्थित एक भट्ठा के करीब से परिजनों की सूचना पर पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार रेल पटरी से उसका सिर टकराने से मौत होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाखेड़ा निवासी शंकर लोध का पुत्र गनेश उर्फ दिन्नी 40 वर्ष गत सायं घर से निकला और वापस घर नही लौटा। उसके परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की किन्तु उसका कहीं पता नही चल पाया। आज प्रातः उसके घर के ठीक सामने रहने वाले राम आसरे, बेथर स्थित भटठे पर जा रहा था तभी रायबरेली उन्नाव रेलमार्ग पर गनेश का शव पड़ा देखा। उसने यह सूचना मोबाइल फोन से अपनी बहन को बताया। बहन ने यह जानकारी शंकर लोध के घर पर बताया, परिजन यह सूचना मिलते ही मौके पर गये और शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चचेरे भाई पिन्टू ने बताया कि गनेश शराबी प्रवृत्ति का था तथा आये दिन वह शराब के नशे में घर आता था। गत् सायं भी वह शराब पीने गया था और वापस घर नही लौटा। आज प्रातः पडोसी रामआसरे की सूचना पर हम लोगों को जानकारी हुयी कि उसका शव रेलमार्ग पर पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

No comments: