Translate

Saturday, February 25, 2017

महा शिवरात्रि में एक रंग में दिखे सर्वदलीय राजनेता

उन्नाव अक्राॅस टाइम्स

महा शिवरात्रि में एक रंग में दिखे सर्वदलीय राजनेता

उन्नाव। तीसरे चरण के मतदान के दिन 19 फरवरी तक अलग-अलग दलों में बंटे रहे लोग चार दिन बाद महाशिव रात्रि के दिन पूरी तरह भगवा रंग में रंगे रहे। इसीलिए शहर के हृदय स्थल बड़े चैराहे की ओर सभी तरफ से केसरिया ध्वज लिए युवाओं के झुंड पहुंचते रहे। यही नहीं विवाद होने के बाद युवाओं में हांथ आए लोगों को साउंड बंद कराने वालों को सबक सिखाने की होड़ शुरू हो गई। गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान लोग भाजपा के अलावा सपा और बसपा के खेमे में बंटे थे। कोई सपा का झंडा ऊंचा किए घूम रहा था तो किसी ने बसपा का झंडा थाम रखा था। अब इधर चल रही चुुनावी चकल्लस में जहां जिले की कम से कम चार-पांच सीट भाजपा की झोली में जाने की चर्चा जोरों पर है। वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की ही सरकार बनने का दावा भी किया जा रहा है। शायद यहीं कारण था महाशिव रात्रि पर भाजपा मानसिकता के ही नहीं अब तक सपा और बसपा में आस्था रखते आए युवक भी केसरिया रंग में रंग गए। उन्होंने अलग-अलग टोलियां बनाई और शिव बारात में शामिल होने निकल पड़े। इन टोलियों की ओर से लगातार वंदे मातरम, जय श्रीराम सहित अन्य नारे भी लगाए जाते रहे। छोटे चैराहे पर शिव बारात में साउंड सहित शामिल होने जा रहे युवकों पर शोर बंद करने को कहे जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। नोकझोंक के बाद मारपीट की नौबत आते देर नहीं लगी। वह तो गनीमत रही छोटे शहर में एक-दूसरे से वाकिफ लोगों ने माहौल को बिगड़ने नहीं दिया और मामूली विवाद व मारपीट के बाद मामला यहीं थम गया। हालांकि कोतवाली के सीसी टीवी कैमरे की पड़ताल के बाद पुलिस इस मामले में कुछ लोगांे के खिलाफ कार्यवाही कर सकती है। चुनाव परिणाम आने के बाद होली के त्योहार पर खुन्नसें निकाली जा सकती हैं। इसलिए इस बार होली त्योहार पर मारपीट के मामले बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

No comments: