Translate

Thursday, March 26, 2020

पंजीकृत श्रमिक अपने बैंक खातों का विवरण आदि तत्काल दें


रायबरेली ।। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना वायरस को देखते हुए आपदा राहत सहायता योजना का संचालन उत्तर प्रदेश भवन सन्निर्माण कर्मचार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत समस्त निर्माण श्रमिकों को उनके बैंक खातें मे रूपये 1000 प्रति पंजीकृत श्रमिक की दर से प्रदान किये गये आदेशों के क्रम में श्रम विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए विगत 25 मार्च 15484 एवं 26 मार्च को 6433 निर्माण श्रमिकों के खातें में आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से धनराशि स्थानान्तरित की जा रही है, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते का विवरण संकलित करते हुए कार्यवाही सम्पादित किये जाने का कार्य लगातार चल रहा है, जिसके सम्बन्ध में निर्माण श्रमिकों से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने बैंक खाते का विवरण आई0एफ0एस0सी0 कोड सहित सहायक श्रमायुक्त रायबरेली के कार्यालय की मेल आई0डी0 सबतइस1664/हउंपसण्बवउ पर एवं व्हासऐप नं0 9838427533, 9760113509, 9473640071, 9451438180 पर भेज सकते हैं। सभी निर्माण श्रमिको से अपील की जाती है कि उक्त कार्यवाही सर्वोच्य प्राथमिक्ता के आधार पर करा लें।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: