Translate

Monday, February 25, 2019

भारत के मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष ने किया

मोहम्मदी ,लखीमपुर खीरी।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 144 विधानसभा मोहम्मदी में भारत के मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के मन की बात का कार्यक्रम में काम करे जो उम्मीद उसी से हो पत्रिका नगर के प्रमुख चौराहा रामलीला मैदान के निकट देहात मंडल प्रभारी दिनेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भारत के मन की बात का बॉक्स लगाया गया। जिसमें राहगीरों द्वारा एक पत्रिका दी जा रही थी। जिस पर लिखा हुआ था।नाम पता एवं सुझाव इस संबंध में नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता से जानकारी चाही तो बताया इस पत्रिका में नाम पता लिखने के बाद जब आप अपना सुझाव लिखेंगे वह सुझाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जाएगा वह भारत के जनता की मन की बात सुनेंगे। एक बॉक्स में लगभग 1000 पत्रिका हर विधानसभा में दी गई हैं।इस मौके पर आईटी विभाग अवध क्षेत्र सहसंयोजक किशोर बरतारिया आईटी विधानसभा प्रभारी रितेश शुक्ला नगर प्रभारी प्रियंक मेहरोत्रा हनी हरभजन सिंह पुनीत बाजपाई रोहित सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी व नगरवासी मौजूद रहे।

दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: