Translate

Thursday, February 28, 2019

वीर सैनिकों की आत्मशान्ति हेतु 13 दिन पूर्ण होने पर स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति एवं जनआधार कल्याण समिति के तत्वावधान में एक यज्ञ का आयोजन



फिरोजाबाद।। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में मारे गए वीर सैनिकों की आत्मशान्ति हेतु 13 दिन पूर्ण होने पर स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति एवं जनआधार कल्याण समिति के तत्वावधान में एक यज्ञ का आयोजन शहीद स्मारक सिविल लाइन फिरोजाबाद में किया गया। यज्ञ में सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने भी हवन - कुंड में आहुति दी और 2 मिनट का मौन रखकर गायत्री मंत्र के साथ उनकी आत्मशान्ति के लिये प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित सभी देशभक्तों ने 40 फुट लहराते हुए तिरंगे के नीचे देश के अमर शहीदों की जय, देश के वीर जवानों की जय, भारत माता की जय, वन्देमातरम आदि नारे लगाते हुए पुलवामा का बदला ले लेने की खबर के बाद एक बार फिर से सर्जीकल स्ट्राइक करने की मांग भारत सरकार से कर रहे थे जिससे कि हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक या सैनिकों के साथ इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो सके। यज्ञ में प्रमुख रूप से जनपद फिरोजाबाद स्वीप की ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया, शिवराज आर्य (आचार्य), डॉ. ए के आहूजा, डॉ. पी एस राणा, डॉ. डी पी यादव, डॉ. रजनी यादव, शंकर गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल (सेवा सदन), रवि सक्सेना, आदेश यादव, शशिप्रभा, सविता तिवारी, प्रिया गुप्ता, जूली शर्मा, शालू शंखवार, ललिता, दीपक तिरंगा (सचिव- स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति) सहित जनआधार कल्याण समिति के प्रांतीय सचिव प्रवीन कुमार शर्मा एवं विजय वर्मा, नाज़िम रसूल, कश्मीर सिंह, विवेक शर्मा व कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों ने हवन कुंड में आहुति और शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जली अर्पित की।


कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: