Translate

Sunday, February 24, 2019

दो सप्ताह से नही खुला सरकारी स्कूल



आगरा।। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र का प्रथमिक विद्यालय टिकैत पुरा पिछले दो सप्ताह से नही खुला है।ग्रामीणो का कहना अध्यापक स्कूल नही आते हैं।स्कूल की बिल्डिंग जर्जर है।स्कूल का हैड पम्प टूटा पड़ा है। ग्रामीणों में आक्रोश है।पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव टिकैत पुरा में प्राथमिक विद्यालय की हालत खराब है। पिछले दो सप्ताह से शिक्षक स्कूल नही आये हैं।ग्रामीणों का आरोप है।कि पिछले दो सप्ताह से स्कूल बन्द है।शिक्षक समय से नही स्कूल आते है। विद्यालय की चारदीवारी टूटी पड़ी है।स्कूल का हैड पम्प  टूटा पड़ा है। दो सप्ताह से स्कूल में मिड डे मील नही बना है।ग्रामीणों ने बताया है। कि स्कूल में तैनात दो शिक्षिकाओं दो सप्ताह से स्कूल पढ़ाने नही आई है।बच्चे सुबह स्कूल आते हैं।स्कूल पर आके देखते है।कि स्कूल पर ताले लगें है।बच्चे अपने घर को वापिस हो जाते हैं। स्कूल में बच्चों के लिये पीने का पानी भी नही है। ग्रामीणों का आरोप है।कि कई बार उच्चधिकारियों को लिखित में शिकायत भी करे चुके हैं।कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीण का आरोप है। शिक्षकों पर कारवाई नही हुई तो बीएसए कार्यलय का घेराव किया जाएगा।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: