Translate

Thursday, February 28, 2019

सांसद महेश गिरी ने अपनी सांसद निधि से आनन्द विहार व निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा हेतु शौचालय, आर.ओ. प्लांट, डस्टबीन व बैंचेज का लोकार्पण किया

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तृतीय फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास
सुविधाओं से परिपूर्ण पूर्वी दिल्ली अपनी अलग एक विशिष्ट पहचान बनाएगा - महेश गिरी

ब्यूरो रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने आज यात्री सुविधा व सुगमता हेतु आन्नद विहार पर 150 एस.एस बैंच, 129 एस.एस. डस्टबीन, 2 शौचालय का तथा निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 50 एस.एस. बैंच, 50 एस.एस.डस्टबीन, आर.ओ. मशीन को लोकार्पण किया। यह सभी कार्य सांसद निधि से किए गए। उन्होंने बताया कि सांसद निधि से ही शाहदरा रेलवे स्टेशन पर 20 एस.एस. बैंच, 20 एस.एस. डस्टबीन, 10 एस.एस. स्माल प्लेटफार्म शेल्टर व 10 आर.सी.सी. बैंच लगाए जा चुके है व यह सभी कार्य हेतु सांसद निधि से लगभग 1.57 करोड़ रूपये आवंटित किए गए थे। सांसद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों को यात्री सुविधा व सुगमता को ध्यान में रखकर किया गया है व निश्चित ही यह यात्रियें को इसका लाभ प्राप्त होगा। सांसद गिरी ने बताया कि निजामुद्दीन गांव के निवासियों द्वारा पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी कि गावं से निजामुद्दीन रेवले स्टेशन हेतु एक अन्य फुट ओवर ब्रिज का भी निर्माण कराया जाए। तदोपरान्त रेवले विभाग को इस विषय में अवगत कराया गया व आज रेलवे विभाग द्वारा लगभग 2.5 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले फुट ओवर ब्रिज के कार्य का भी शिलान्यास किया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य सपाप्त कर जनता को समर्पित किया जएगा। महेश गिरी ने अपने संबोधन में बताया कि वह पूर्ण रूप से क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है। किसी भी समय कोई भी अपनी या अपने क्षेत्र की समस्या लेकर मेरे पास आमंत्रित है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूर्वी दिल्ली शीघ्र ही हर सुविधा से परिपूर्ण होगा तथा स्वच्छ, सुन्दर व हरित क्षेत्र के रूप में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय नागरिकों, आर.डब्लू.ए. तथा विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग मिलता रहता है। यही कारण है कि आज पूरी दिल्ली का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद पूर्वी दिल्ली तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी नागरिकों से यह भी अवाह्न किया कि वह आगे भी पूर्वी दिल्ली को अपूर्व दिल्ली बनाने में अपनी भागीदारी देगें। सांसद ने कहा कि पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की पूर्व की और अब की स्थिति में जमीन आसमान का अंतर है, साक्ष्य सभी के सामने है। ऐसे कई कार्य हो चुके है और कई पाईपलाईन में है जिन्हें जल्द की पूरा कर लिया जाएगा। उन्होनें कहा कि मैंने पूर्वी दिल्ली को अपूर्व दिल्ली बनाने का प्रण लिया है और उसके लिए प्रयासरत हूं और आगे भी रहूंगा और जल्द ही पूर्वी दिल्ली अपनी अलग एक विशिष्ट पहचान बनाएगा।  उपरोक्त कार्यक्रम में रेवले विभाग से ए.डी.आर.एम. राजीव रंजन, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, महामंत्री दीपक गावा, उपाध्यक्ष भूषण ठक्कर, भाजपा मयूर विहार जिला महामंत्री विजेन्द्र धामा, तथा निगम पार्षद, संजय गोयल, अपर्णा गायेल, गुंजन गुप्ता, बबिता खन्ना, अंजु कमल कांत व सुनील सहदेव, अन्य भाजपा पदाधिकारी विकास चैधरी, महेन्द्र दीक्षित नीरज शर्मा तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments: