Translate

Thursday, February 21, 2019

सजीव प्रसारण के माध्यम से आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 1500 एवं मिनी आँगनबाड़ी कार्यकत्री के 1250 तथा सहायिका के 750 रूपये मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा


शाहजहाँपुर। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जनपद लखनऊ में आयोजित आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त विकास खण्डों में आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा देखा गया। सजीव प्रसारण में आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा देखा गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किशोरी योजना का शुभारम्भ किया गया। सजीव प्रसारण में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बताया गया कि एडोलिसेन्ट गल्र्स (किशोरी लड़की) किशोरी योजना के तहत प्रदेश में किशोरी लड़कियों को चिन्हित किया जा चुका है। जिनको सेवाएॅ दी जानी हैं। उन्हांेने बताया है कि जो किशोरी लड़कियाँ स्कूल नहीं जाती हैं और वह स्कूल जाने के इच्छुक उन किशोरियों का पुनः स्कूल में दाखिला कराया जायेग। स्कूल न जाने वाली किशोरियों को अनुपूरक पोशाहार काला चना, मोटे अनाज एवं घी दिया जायेगा। उन्होंने सजीव प्रसारण के माध्यम से आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 1500 एवं मिनी आँगनबाड़ी कार्यकत्री के 1250 तथा सहायिका के 750 रूपये मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा की। यह देखकर आँगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आँगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका के चेहरे पर खुशी जगमगा उठी। समस्त विकास खण्डों की आँगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आँगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद अर्पित किया गया।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: