Translate

Saturday, March 7, 2020

शहीद उद्यान से डूडा कार्यालय तक महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया


शाहजहाँपुर।। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) परियोजना अधिकारी श्री अतुल पाठक ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सुझाव के अनुसार शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह/ए0एल0एफ0 के माध्यम से 07 मार्च, 2020 को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के द्वारा शहीद उद्यान से डूडा कार्यालय तक महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के समापन स्थल पर परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) श्री अतुल पाठक द्वारा लैंगिंग समानता के अधिकार के साथ महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करने का अवाहन किया गया। साथ ही ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ के प्रति वचन वद्धता के विषय में रैली के प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी गयी। रैली में आमंत्रित महिला शक्ति केन्द्र की महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती रेखा शर्मा ने महिलाआंे को जागरूक करते हुए कहा कि जब महिलाएॅ सशक्त होंगी तभी समाज में परिवर्तन होगा। ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के अन्तर्गत ड्राॅपआउट बच्चियों का विद्यालय में पंजीकरण कराने का अवाहन किया गया। रैली ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ की ब्राण्ड एम्बेस्डर कु0 मधुपाल, नूर फातिमा तथा अनुज्ञा मिश्रा द्वारा विशेष रूप से इस रैली में प्रतिभाग किया गया। जिसमें शहर मिशन प्रबन्धक श्री दीपक सिंह व प्रभाकर मिश्रा भी उपस्थित रहे। नूर फातिमा ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में लड़के व लड़कियों में भेदभाव किया जाना एक बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है जिसको पूर्ण रूप से समाप्त किया जाना नितान्त आवश्यक है। साथ ही अनुज्ञा मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि लाज-शर्म महिला का गहना है किन्तु लाज-शर्म को आधार बनाकर महिलाओं की बेड़ियों के रूप में बाॅधना एक सामाजिक बुराई है जिसको हम सभी को साथ मिलकर समाप्त करना है। रैली में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं नगर की सामाजिक कार्य कत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: