Translate

Friday, March 8, 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रिपोर्ट   सौरभ अग्रवाल
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
फिरोजाबाद । भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आदेश और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के समन्वय से गुरुवार को दबरई के सिविल लाइन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इवेंट "मेरे अधिकार" का आयोजन किया गया। जिसमें, महिलाओं के अधिकारों के विषय में विस्तार से बताते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना ऑन एवं निशुल्क हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से संबंधित पंपलेट का वितरण करते हुए "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" की शपथ दिलाई। महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जिला समन्वयक व जेंडर स्पेशलिस्ट मोहिनी शर्मा एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर शिक्षा सारस्वत ने महिलाओं के अधिकारों के विषय में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं के साथ साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के विषय में विस्तार से बताते हुए नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबरों के प्रति उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधिक सेवा से पी.एल.वी., प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पुलिस टीम, बालिकाएं, महिलाएं व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments: