Translate

Saturday, March 9, 2024

होली पर्व को लेकर नगर आयुक्त ने किया पैदल भ्रमण

होली पर्व के अवसर पर महानगर में निकलने वाले छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस मार्गो एवं रमजान माह के दृष्टिगत नगर आयुक्त के0पी0 सिंह द्वारा महानगर में प्रातः 07 बजे से पैदल भ्रमण किया गया। 

रिपोर्ट : आकाशदीप
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
शाहजहांपुर ।  महानगर में होली पर्व के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चौक क्षेत्र एवं सराय काइयां व अन्य क्षेत्रों में लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है, इसके दृष्टिगत नगर आयुक्त  द्वारा क्षेत्रीय पार्षदगण, जन-प्रतिनिधियों व नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों के साथ प्रातः 07 बजे से लाट साहब के जुलूस मार्गो का पैदल निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त  द्वारा बड़े लाट साहब के जुलूस मार्गो- छोटा चौक, चारखम्भा, केरुगंज, छ: कुआं, मिशन स्कूल, अंटा चौराहा, खिरनीबाग चौराहा, बिस्मिल पार्क, सदर थाना, बाबा विश्वनाथ मंदिर होते हुए निशात रोड, बहादुरगंज, घण्टाघर, मालखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड़ व मण्डी मोड़ व सराय काइयां से निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस मार्गो- सराय काइयां पुलिस चौकी, पक्का पुल, पुत्तूलाल चौराहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया व जुलूस मार्गो पर  ईट, पत्थर, रोड़ा आदि को तत्काल उठवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। लाट साहब के जुलूस मार्गों व अन्य मार्गों पर सीवर लाइन हेतु खोदे गए गड्ढों को तत्काल ठीक कराये जाने के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया। महानगर में प्रकाश बिंदुओं को तत्काल ठीक कराने हेतु सहायक अभियंता पथ प्रकाश को निर्देशित किया गया। महानगर वासियो को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त के0पी0 सिंह के निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता (पथ प्रकाश) मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, क्षेत्रीय मा0 पार्षदगण दिवाकर मिश्रा, अनूप गुप्ता, संजय कनौजिया व लाट साहब के जुलूस में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले सुरेन्द्र सेठ, हरनाम कटियार आदि सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।

No comments: