Translate

Sunday, March 10, 2024

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया 222973 वादों का निस्तारण, अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया कुल मु०132125609/- रुपये

रिपोर्ट : सौरभ अग्रवाल
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
फिरोजाबाद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लाेक अदालत का उदघाटन किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फिरोजाबाद राजीव सिंह ने किया और राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता व इसके लाभों के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने समस्त न्यायिक, बैंक व अन्य विभागों के अधिकारियों से अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण का आहवान करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, स्टाम्प, सिविल, धारा 138 एन०आर्इ०एक्ट, भरण पोषण व अन्य अपराधिक एवं वैवाहिक वाद में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराये जाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यजुवेन्द्र विक्रम सिंह ने समस्त पत्रकारों, बैंक व प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में दिये गये विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 222973 वादों का निस्तारण कर कुल मु०132125609/- रू० अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया। इनमें से मुख्यतः जनपद न्यायालय द्वारा 30303 वाद, परिवार न्यायालयों द्वारा 172 वाद निस्तारित कर सुलह समझौते के आधार पर 10 जोडे एक साथ भेजे गये। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 25 वादों का निस्तारण करते हुए 15456500/- धनराशि प्रतिकर के रूप में प्रदान की गयी है। राजस्व न्यायालय द्वारा 27806 वाद, बैंक द्वारा बसूली योग्य 652 वादों में  108615000/- धनराशि का सैटलमेंट किया गया तथा अन्य विभागों द्वारा 106979 वाद निस्तारित किये गये।जनपद न्यायालय फिरोजाबाद न्यायिक अधिकारीगण में जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने 3 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 1, नवनीत गिरी ने 1 वाद, स्पेशल जज पोक्सो एक्ट फिरोजाबाद विजय कुमार आजाद ने 5 वाद, स्पेशल जज एस०सी०/ एस०टी० एक्ट फिरोजाबाद इफराक अहमद ने 3 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 2 दीपा राय ने 21 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 11 फिरोजाबाद रवीन्द्र कुमार ने 516 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद अवधेश पाण्डेय ने 1 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद अवधेश कुमार सिंह ने 2 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद संजय कुमार यादव ने 9 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 9 फिरोजाबाद राजीव सिंह ने 9 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद पीयूष सिद्घार्थ ने 1 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद अतुल चौधरी ने 2 वाद निस्तारित किये गये। मजिस्ट्रेट न्यायालयों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिनाक्षी सिन्हा ने 47100 मुकदमों का निस्तारण, सिविल जज सी०डि० प्रेम बहादुर सिंह ने 24 मुकदमों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि यादव ने 2214 मुकदमों का निस्तारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद सुव्रत पाठक ने 2407 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज सी०डि० फिरोजाबाद नगमा खान ने 1041 मुकदमों का निस्तारण, सिविल जज सी०डि० एफटीसी फिरोजाबाद सुशान्त बहल ने 1165 मुकदमों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० फिरोजाबाद सौम्या मिश्रा ने 8 मुकदमों का निस्तारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय सिंह ने 2264 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद मनीष कुमार सिंह ने 1150 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद जावेद ने 2005 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद प्रभात कुमार सिंह ने 1017 वादों का निस्तारण, ग्राम न्यायालय टूण्डला धर्मेन्द्र सिंह यादव ने 401 मुकदमों का निस्तारण, ग्राम न्यायालय जसराना शिरीश पटेल ने 76 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 1 शिकोहाबाद अमित कुमार माैर्य ने 1223 मुकदमों का निस्तारण, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 2 शिकोहाबाद उदायन कुमार गौतम ने 1205 मुकदमों का निस्तारण, सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी० कोर्ट नं० 1 सागर तायल ने 1505 मुकदमों का निस्तारण, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मुनेश कुमार सिंह ने 3004 मुकदमों का निस्तारण व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्री अनिल प्रताप सिंह द्वारा 3503 मुकदमों का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) फिरोजाबाद, बार के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

No comments: