Translate

Sunday, March 3, 2024

उद्यानमंत्री ने प्रारंभ की सेवा यात्रा

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
रायबरेली। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद वासियों की सेवा के लिए संकल्प की सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खीरो के चांदे मऊ से अपनी पदयात्रा आरंभ की। पदयात्रा भितरगांव,खीरो अतरहर,लल्ला खेड़ा गोनामऊ दृग्पालगंज पाहो दोकनहा,बनई मऊ बाजार रमुआपुर सेमरी महारानीगंज तथा खपुरा चौराहे तक गयी। पदयात्रा के दौरान उन्होंने जनसभा और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याए सुनीं। उनके पदयात्रा में वि0 ख0 क्षेत्र के स्थाई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने स्थाई प्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी बात सरकार तक अवश्य पहुंच जाएंगे। साथ ही उनके समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उनके सामने बिजली, पानी ,सड़क, सुरक्षा जैसी समस्याएं आयी।जिसके लिए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा।

No comments: