Translate

Saturday, March 9, 2024

महा शिवरात्रि पर्व पर राज्य मंत्री ने की पूजा अर्चना

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
रायबरेली। देश भर के साथ रायबरेली जिले में भगवान भोले नाथ की विशेष आराधना का पर्व महाशिवरात्रि परम्परागत तरीके से मनाया जा रहा है, भोलेनाथ के शिव भक्त रायबरेली शहर के विख्यात पुराने प्राचीन मंदिर चंदा पुर मंदिर, आस्तिकन मंदिर पर सुबह से ही दर्शन के लिए भक्त जुटे हुए हैं ।एक एक कर भोलेनाथ के मंदिर में पहुँच कर कांवड बेल पत्र , धतूरा को लेकर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे है। जहां राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह भी महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वही मीडिया से बात करते हुए राज्य मंत्री ने जनपद को एक सुंदर और ऐतिहासिक जिला हो ऐसी कामना की है और उन्होंने यह भी कहा हमारे आदरणीय योगी जी मोदी जी पर सदैव भोले बाबा का आशीर्वाद बना रहे।आपको बता दें कि यह शिवरात्रि का पर्व साल में एक बार आता है, जिसका महत्व विशेष होता है, कहा जाता है भगवान भोलेनाथ भक्तो की पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर भक्तो का बेडापार करते हैं, इसी को लेकर दर्शनार्थियों का रायबरेली के आस्तिकन मंदिर , चंदा पुर मंदिर पर तांता लगा हुआ है। वही मंदिरो के पुजारीयो ने बताया कि आज का दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने का विशेष महत्व है, यह पर्व वर्ष में एक बार आता है, आज के दिन जो भी भक्त  सच्चे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है, उनकी मुरादे पूरी होती है। फिलहाल महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में भक्ति देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है चारों तरफ पुख्ता के कड़े इंतजाम किए गए हैं और साथ ही साथ अराजक तत्वों पर कड़ी नजर भी रखी जा रही है।

No comments: