Translate

Sunday, September 27, 2020

सांसद रेखा वर्मा बनी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर मोहम्मदी को पहली बार मिला भाजपा की राष्ट्रीय टीम में स्थान
अक्रॉस टाइम्स,मोहम्मदी,लखीमपुर खीरी। तहसील मोहम्मदी के ग्राम मकसूदपुर में निवास करने वाली तथा धौराहरा लोक सभा की सांसद श्रीमती रेखा अरुण वर्मा को भाजपा नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई मोहम्मदी क्षेत्र के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलना गौरव की बात है श्रीमती रेखा वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि  मोहम्मदी क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि का भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना  मोहम्मदी का गौरव  बढ़ाने वाला है  इससे निश्चित ही  संगठन की दृष्टि से और विकास कार्यों की दृष्टि से मोहम्मदी को  लाभ होगा  जिला उपाध्यक्ष ज्योतिर्मय बरतरिया ने कहा  कि राष्ट्रीय टीम में पहली बार  मोहम्मदी निवासी धौराहरा सांसद श्रीमती रेखा वर्मा ने स्थान बनाकर  मोहम्मदी का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि श्रीमती रेखा अरुण वर्मा  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से  मोहम्मदी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई है श्रीमती रेखा में बर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर जिला महामंत्री मनोज वर्मा नगरपालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा नगर अध्यक्ष भाजपा सौरभ गुप्ता नगर महामंत्री रवि शुक्ला नीरज रस्तोगी मनोज गुप्ता सत्य प्रकाश शुक्ला अखिलेश त्रिवेदी राहुल दीक्षित मधुर बरबर मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे राजापुर मंडल अध्यक्ष रामभरोसे बर्मा संजय सिंह संजय चतुर्वेदी सुशील त्रिवेदी आलोक वर्मा सुशील वर्मा राजेश वर्मा् प्रधान शाहपुर राजा प्रदीप वर्मा् उर्फ्फ पप्पू सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: