Translate

Saturday, September 26, 2020

धन्ना सेठों के आगे नतमस्तक है भाजपा सरकार : इ. वीरेन्द्र यादव

अक्रॉस टाइम्स,रायबरेली । समाजवादी पार्टी रायबरेली ने जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव की अगुवाई में किसानों एवं श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए कृषि विधेयक एवं श्रम कानून को वापस लेने व राज्य में लागू न करने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।  ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र विक्रम सिंह, रामलाल अकेला, श्रीमती आशा किशोर, श्याम सुन्दर भारती, अरशद खान, श्रवण चैधरी, मुकेश रस्तोगी, ओ.पी. यादव, राजेश मौर्या, नीलू पाण्डेय, नारेन्द्र सिंह, चन्द्रराज पटेल, डा. आई. जावेद, जे.पी. यादव, देवेश यादव, शुभम सिंह, माताफेर सिंह, अरविन्द चैधरी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को नमन एवं किसानों को दमन और मजदूरों का शोषण एवं धन्ना सेठों का पोषण करना चाहती है।  भाजपा सरकार देश के चन्द बड़े धन्ना सेठों के समक्ष नतमस्तक है।  यह सरकार किसानों एवं मजदूरों की हितैषी नहीं है।  इस अध्यादेश से बहुसंख्यक किसानों का भविष्य अंधकार में हो जायेगा।  देश की 60 प्रतिशत आबादी की रोजी-रोटी किसानों और मजदूरों पर निर्भर है। भाजपा श्रमिकों के हितों की हत्या कर मालिकों को मलाई बांटने का काम कर रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा किसानों और श्रमिक वर्ग का मनोबल तोड़ने, उन्हें असहाय बनाने की साजिश में जुट गई है।  इससे साबित हो गया है कि किसानों को फायदा पहुंचाने और श्रमिकों को रोजगार देने के उसके दावे सिर्फ सफेद झूठ है। इन कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। ऐसी झूठी और प्रपंच रचने वाली सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: